• December 28, 2025

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई

 कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है जबकि श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। इसी बीच काजीगुंड में तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस, प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे के बीच शून्य से नीचे तापमान देखा जा रहा है जो 27 नवंबर तक जारी रहेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *