• February 26, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: IND vs ZIM सुपर-8 मैच में बारिश का खतरा खत्म, चेन्नई में साफ मौसम की उम्मीद

चेन्नई: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज में टीम इंडिया का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति है। ऐसे में फैंस का सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या बारिश इस अहम मुकाबले में खलल डालेगी? अगर मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया का क्या होगा?
बारिश से मैच रद्द होने पर क्या होगा?
अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है या पूरा नहीं हो पाता, तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा। रद्द होने पर दोनों टीमों को 1 अंक मिलेगा, जिससे भारत अधिकतम 3 पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगा। ग्रुप में मौजूदा स्थिति को देखते हुए इतने अंकों के साथ सेमीफाइनल क्वालीफाई करना लगभग असंभव होगा।हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दिन बारिश की संभावना न के बराबर है।
चेन्नई में IND vs ZIM मैच के दिन मौसम का अपडेटएक्यूवेदर के लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार:

  • गुरुवार को चेन्नई का आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।
  • सुबह का तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस।
  • दिन में तेज धूप और गर्मी।
  • शाम को तापमान 27 डिग्री तक गिर सकता है।
  • बारिश या गरज के साथ छींटों की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

(नोट: कुछ दिन पहले सोमवार को जारी अनुमान में दोपहर में 25% बारिश की संभावना बताई गई थी, लेकिन अब यह शून्य तक पहुंच चुकी है।)दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI और स्क्वॉडटीम इंडिया स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसनजिम्बाब्वे स्क्वॉड: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जाबारिश का खतरा टलने से अब सारी नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं। टीम इंडिया को जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना होगा। मैच की लाइव अपडेट्स और कमेंट्री के लिए बने रहिए अटल टीवी के साथ।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *