ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून: प्रदेश में राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का मंगलवार शाम निधन हो गया | बताया जा रहा है की वह काफी समय से बीमार चल रही थीं | उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उन्हें शहर के मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां देर शाम उनका निधन हो गया | उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य आंदोलनकारी रविन्द्र जुगरान, प्रदेश कैबिनेट में मंत्री महाराज ने दुख व्यक्त किया |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा | इस दुख की खड़ी में सरकार परिजनों के साथ खड़ी है |

 

बलूनी के निधन राज्य के अपूरणीय क्षति: महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराजमंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है | राज्य आंदोलन में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *