ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छठे चक्र की मतगणना में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे

मऊ जिले की घोसी विधानसभा उप चुनाव की मतगणना जारी है। छठे चक्र की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 8557 वोट से आगे चल रहे हैं। अब तक भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 14228 और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 22785 वोट मिले हैं। वहीं 266 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है।

सपा प्रवक्ता मनोज काका ने कहा कि घोसी में सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने प्रदेश में जो काम किये हैं उस आधार पर मुझे भरोसा है कि घोसी में दारा सिंह चौहान चुनाव जीतेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *