• February 28, 2026

सर्पदंश से महिला की मौत

जलपाईगुड़ी, 02 सितंबर। जिले के राजगंज ब्लॉक के माझियाली ग्राम पंचायत अंतर्गत मनुआगंज में सोमवार को सर्पदंश से महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला का नाम मीना बाला राय (40) है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मनुआगंज के निवासी दरेन राय की पत्नी मीना बाला राय आज सुबह घर में पूजा कर रही थी। उसी दौरान सांप ने डस लिया। घटना के बाद आनन-फानन में महिला को स्थानीय राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *