ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पति की याद में ऊषा देवी ने जाट शिक्षण संस्था को दिए छह लाख

एचएयू से सेवानिवृत्त ऊषा देवी ने अपने पति स्व. बीर सिंह दुहन की याद में जाट शिक्षण संस्था को छह लाख रूपये की राशि दान स्वरूप दी। उन्होंने जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान अजमेर सिंह ढांडा को बुधवार को इस राशि का चेक भेंट किया।

इस अवसर ऊषा देवी के साथ उनके परिवार से प्रदीप दुहन व मंदीप दुहन भी मौजूद रहे। अजमेर सिंह ढांडा ने ऊषा रानी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा में दिया गया श्रीमती ऊषा देवी का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऊषा देवी के पति बीर सिंह दुहन नेकदिल इंसान थे और वे समाज की सेवा में सदा अग्रणी रहे। वे बीएसएफ में सेवाएं दे चुके थे और एचएयू से भी सेवानिवृत थे तथा सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे। उन्हीं नक्शेकदम पर उनका परिवार चल रहा है।

ऊषा देवी ने कहा कि जाट संस्था के लिए सहयोग देकर उन्हें खुशी हो रही है। समाज के उत्थान में यदि हम भी अपना कुछ सहयोग दे सकें तो तो यह हमारा सौभाग्य है। इस अवसर पर अजमेर सिंह ढांडा जाट शिक्षण संस्था प्रधान के अलावा कोषाध्यक्ष सागर सिवाच, एग्जिक्यूटिव मैंबर हर्ष बामल, सतरूप ढांडा व कुलदीप ढांडा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *