• March 7, 2026

छह जेलर के तबादले, प्रमोद कुमार बने रांची जेल के जेलर

 छह जेलर के तबादले, प्रमोद कुमार बने रांची जेल के जेलर

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर नसीम खान को हटा दिया गया है। नसीम खान को पलामू जिले के मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार का जेलर बनाया गया है जबकि अजय कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर से गढ़वा के मंडल कारागार का जेलर, रमाशंकर प्रसाद को उपकारा खूंटी से केंद्रीय कारागार दुमका का जेलर, सुबोध कुमार पांडेय को केंद्रीय कारागार दुमका से केंद्रीय कारागार गिरिडीह का जेलर बनाया गया है।

इसी प्रकार धर्मशीला देवी को केंद्रीय कारागार मेदिनीनगर पलामू से केंद्रीय कारागार घाघीडीह जमशेदपुर का जेलर और प्रमोद कुमार को केंद्रीय कारागार गिरिडीह से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार का जेलर बनाया गया है। इस संबंध में जेल आईजी ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *