कर्नाटक में सिद्धारमैया ने दूसरी बार CM की शपथ ली…
सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में नौ विपक्षी पार्टियों के नेता भी मौजूद हैं। इनमें महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), नीतीश कुमार (जेडीयू), तेजस्वी यादव (आरेजेडी), डी राजा और सीताराम येचुरी (लेफ्ट), एमके स्टालिन (डीएमके), शरद पवार (एनसीपी), फारुक अब्दुल्ला (नेशनल कांग्रेस), कमल हासन (मक्कल नीधि माईम) और शरद पवार (एनसीपी) शामिल हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी और बेंगलुरु पहुंच गए हैं। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर दोनों को रिसीव किया। उनके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कमलनाथ भी बेंगलुरु पहुंचे हैं।
कर्नाटक में सिद्धारमैया ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 12.30 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। उनके साथ डिप्टी CM के तौर पर डीके शिवकुमार और 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
मंत्री बनने वालों की लिस्ट में 7 बार सांसद रहे केएच मुनियप्पा, डॉ. परमेश्वर, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामालिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान के नाम शामिल हैं।
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार शुक्रवार को दिल्ली गए थे। उन्होंने शपथ ग्रहण के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को न्योता दिया। इनके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी इनवाइट किया।
झारखंड के CM हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे, नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को बुलाया गया है। ममता बनर्जी ने अपनी जगह पार्टी सांसद काकोली घोष को बेंगलुरु भेजा है।