• February 17, 2026

मप्रः मुख्यमंत्री शिवराज ने कराटे खिलाड़ियों के साथ किया पौधरोपण

 मप्रः मुख्यमंत्री शिवराज ने कराटे खिलाड़ियों के साथ किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को राजधानी भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बरगद, बेलपत्र और गूलर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राष्ट्रीय कराटे टीम के हेड कोच, प्रथम विश्वामित्र अवॉर्डी जयदेव शर्मा तथा कराटे में एकलव्य अवार्ड से सम्मानित पलाश समाधिया, कराटे के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता राहुल शुक्ला, कराटे में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक प्राप्त चिराग पवार ने भी पौधरोपण किया।

मुख्यमंत्री के साथ डेढ़ वर्षीय बालिका यशस्वी यादव के माता-पिता विशाल यादव और नेहा यादव ने पौधे लगाए। शिवांश शर्मा और आयुषी गोयल ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अनिकेत सिंह चौहान, हर्ष चौहान, कविता चौहान, जयावती चौहान, प्रशांत गोयल और प्रिंस गोयल भी पौधा-रोपण में शामिल हुए।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *