• December 29, 2025

सोनाक्षी और जहीर को शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने आशीर्वाद दिया- जोड़ी सलामत रहे

 सोनाक्षी और जहीर को शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने आशीर्वाद दिया- जोड़ी सलामत रहे

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंध गयी। सोनाक्षी-जहीर को आशीर्वाद देने के लिए रेखा, सलमान खान, काजोल और कई अन्य लोग शामिल हुए। इस बीच पिता शत्रुघ्न सिन्हा भावुक दिखे। शादी के बाद उनका रिएक्शन इस वक्त चर्चा में है।

सोनाक्षी और जहीर की रजिस्टर मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा बेटी के पक्ष में खड़े थे। इस बार उनके चेहरे पर खुशी और संतुष्टि थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने दोनों को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हर पिता उस पल का इंतजार करता है, जब वह अपनी बेटी का हाथ उसकी पसंद के लड़के को सौंपता है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेरी बेटी जहीर के साथ सबसे ज्यादा खुश है। भगवान करे यह जोड़ी हमेशा खुश रहे, उनकी जोड़ी सलामत रहे।”

इसके आगे अभिनेता ने कहा कि 44 साल पहले, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पसंद की एक बहुत ही सफल, बहुत खूबसूरत, बहुत प्रतिभाशाली लड़की पूनम सिन्हा से शादी की थी। अब सोनाक्षी की बारी है कि उसने अपनी पसंद के लड़के से शादी की। रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी और जहीर ने खूब मस्ती की। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *