• October 15, 2025

अवैध निर्माण में संलिप्त भ्रष्टाचारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी चले बुलडोजर

 अवैध निर्माण में संलिप्त भ्रष्टाचारी अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी चले बुलडोजर

पालमपुर, 29 जून । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध के विरूद्ध बुलडोजर का नया उपयोग सबको बताया है और प्रदेश भी उसी प्रकार से अपराधियों के विरूद्ध बुलडोजर का उपयोग कर रहे हैं उन्होंने उन सबको बधाई दी है।

शांता कुमार ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मुझे एक बात की हैरानी और चिन्ता है कि बुलडोजर चलने से नश्ट होनी वाली लाखों करोड़ों रू0 की सम्पत्ति एक दिन में नही बनी। जब यह बन रही थी तो भी सरकार वहीं थी। किसी ने रोका क्यों नही। अवैध निर्माण यदि बनने से पहले ही रोक लिया जाए तो यह नौवत नही आयेगी।

उन्होंने कहा कि इतना बड़ा निर्माण होता रहा। सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी भ्रश्टाचार से अपनी जेंबे भरते रहे आंखे बन्द रखी और कई वर्शो बाद अब उसी निर्माण को तोड़ा जा रहा हैं। आखिर करोड़ों की राश्ट्रीय सम्पत्ति के नश्ट होने की जिम्मेबारी किसकी है।

शांता कुमार ने योगी से प्रार्थना की है कि बुलडोजर से तोड़े जाने वाले अवैध निमार्ण के समय जो अधिकारी/ कर्मचारी भ्रश्टाचार के कारण आंखें बन्द करके देखते रहे उन्हें भी दण्डित किया जाना चाहिए। यदि सेवानिवृत हो गये हो तो भी उन्हें सजा मिलनी चाहिए। यह बुलडोजर केवल अवैध निर्माण पर ही नहीं बल्कि अवैध निर्माण होने देने वाले भ्रश्टचारी अधिकारियों/कर्मचारियों पर भी चलना चाहिए।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *