ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर आगे निकली, विरोधी लड़खड़ा रहे : शान्ता कुमार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि भाजपा की ओर से नरेन्द्र मोदी द्वारा एक मुश्त 195 लोक सभा उम्मीदवारों की घोषणा भारत के इतिहास में पहली बार हुई है। भाजपा बहुत आगे निकल चुकी है, विरोधी बहुत पीछे लड़खड़ा रहे है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री 10 दिन में 12 राज्यों के 29 स्थानों पर जन सभाओं को सम्बोधित करेंगे।

शान्ता कुमार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि नरेन्द्र मोदी इतिहास के पहले प्रधानमंत्री है जिनका कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं, कोई परिवार नहीं। भारत ही परिवार है और उसी के लिए चलते रहना उनका जीवन कार्य है। कई बार सोच कर हैरानी होती कि आखिर नरेन्द्र मोदी भी एक मनुष्य है कब आराम करते होगें। उन्होंने कभी कोई छुट्टी नही मनाई। इतना सर्घषशील प्रधानमंत्री भारत को इतिहास में पहली बार मिला है।

उन्होंने कहा कि इस बार जनता भी लोक सभा चुनाव में नया रिकार्ड बनाएगी। प्रभु कृपा से 500 सालों के कठोर संर्घष और 100 सालों की मुकदमेबाजी के बाद अयोध्या में राम मन्दिर बन गया। पूरा भारत राममय हो गया। गांव और गरीब के लिए नई योजनाएं बनी। इन सब ऐतिहासिक उपलब्धियों को देख कर पूरा भारत मोदी की ओर देख रहा है।

शान्ता कुमार ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार जनता भी एक नया रिकार्ड बनाएगी। नरेन्द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे अधिक लोक सभा की सीटें देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायेंगी। भारत में शहीदों का भारत बनेगा और एक नये भारत का उदय होगा और चारों तरफ खुशहाली की सुगन्ध फैलेगी। इतिहास के इन तथ्य पर ध्यान देकर जनता को भी यह नया रिकार्ड बनाने के लिए सहयोग देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *