• February 1, 2026

जिला फतेहाबाद के 60 तालाबों पर बनेंगे सरोवर सेवा समूह

 जिला फतेहाबाद के 60 तालाबों पर बनेंगे सरोवर सेवा समूह

संसाधनों का लगातार दोहन की वजह से, पूरे देश के समक्ष ग्राउंड वाटर लेवल की कमी की समस्या के रूप में आ रही है। देश के ज्यादातर हिस्सों में भूमिगत जल की गिरावट को देखते हुए सरकार लगातार कदम उठा रही है, ताकि देश में जल संरक्षण को बल मिले। इसी उद्देश्य से अमृत सरोवर योजना लाई गई है।

जिला फतेहाबाद में इस योजना के तहत तालाबों के सौंदयकरण का काम मनरेगा और पंचायती राज विभाग द्वारा किया जा रहा है। अब तक 126 तालाबों पर काम किया जा चुका है। जिला में तीन स्तरों पर अमृत प्लस व अमृत प्लस-प्लस काम होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने एक्शन प्लान तैयार किया है। इन अमृत सरोवर तालाबों पर वाक्वे, गजेबो शेड, रैलिंग, पौधारोपण, सोलर लाइट, बैठने के लिए बैंच, पाथ वे व घाट आदि का निर्माण सिलसिलेवार किया जाएगा।

जिला फतेहाबाद के 60 तालाबों पर बनेगे सरोवर सेवा समूह

जिला में अमृत सरोवर योजना के तहत सौंदर्यीकरण हुए तालाबों पर सरोवर सेवा समूह बनाये जाएंगे। एक सितंबर से ये जिला के 60 तालाबों पर गठित कर दिये जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सरोवर सेवा समूह गांव स्तर पर गठित होगा। इस समूह में पांच सदस्य शामिल होंगे जिनमें टीचर, प्रिंसिपल, ग्राम सचिव के अलावा तीन सामान्य नागरिक होंगे।

पौंड फेस्टिवल कलेंडर के तहत होंगी गतिविधियां

सरोवर सेवा समूह गठित होने के बाद एक फेस्टिवल कलेण्डर के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसी समूह द्वारा ये गतिविधियां की जाएगी। पोंड फेस्टिवल कलेण्डर के तहत प्रत्येक मंगलवार को सरोवर सेवा दिवस मनाया जायेगा। इसके अलावा अनेक मौकों पर स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जागरूकता अभियान सहित त्यौहार और राष्ट्रीय पर्व मनाये जाएंगे। बैठक में उपायुक्त प्रशांत पंवार ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अमृत सरोवर योजना के तहत जो कार्य शेष रह गए है, उन्हें 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। उपायुक्त ने पंचायती राज विभाग को अमृत सरोवरों पर सोलर लाइट व बैंच स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए और जिन कार्यों की मंजूरी मिल चुकी है, उनको 15 सितंबर तक टैंडर प्रक्रिया पूरी करने के भी आदेश दिए। उन्होंने 25 सितंबर तक पाथ वे व घाट बनाने के भी आदेश दिए।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *