सपा विधायक की फेसबुक आईडी से डाली गई दरोगा को मौत की पोस्ट, जांच बैठी

सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान की फेसबुक आईडी से दरोगा की मौत की पोस्ट डालने से लखनऊ तक हड़कम्प मच गया। इस पूरे मामले पर जांच बैठ गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने साइबर सेल से रिपोर्ट मांगी है।

मेरठ कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में लूटी कार का पीछा करने पर बदमाशों ने हाईवे चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह को गोली मार दी है। घायल मुन्नेश सिंह का गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने बुधवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा गया कि दरोगा के निधन होने का दु:खद समाचार मिला है। विधायक की इस फेसबुक पोस्ट से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह मामला लखनऊ तक भी पहुंच गया। वहां से मेरठ के पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगने के बाद यहां के अधिकारी सक्रिय हो गए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इस बारे में साइबर सेल से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही विधायक अतुल प्रधान से जवाब मांगने की बात कही है। उधर मैक्स अस्पताल से दरोगा मुन्नेश सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वे हॉस्पिटल कैंपस में घूम रहे हैं। अस्पताल में उनके साथ सीओ दौराला अभिषेक पटेल और परिवार के लोग मौजूद हैं। पुलिस इस मामले में बदमाशों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *