• December 30, 2025

झारखंड की संघमित्रा मेहता को नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में मिला दूसरा स्थान

 झारखंड की संघमित्रा मेहता को नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ में मिला दूसरा स्थान

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा युवाओं के बीच एचआईवी संक्रमण एवं एड्स के प्रति जागरूकता के लिए राष्ट्र स्तर पर नेशनल रेड रन मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन पणजी (गोवा) में किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चे शामिल हुए, जो राज्य स्तर पर चयनित हुए थे। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 10 किमी की मैराथन दौड़ नेशनल रेड रन में झारखंड की संघमित्रा मेहता को दूसरा स्थान मिला।

गिरिडीह जिले के कालू राम मोदी मेमोरियल वनांचल इंटर कॉलेज की छात्रा संघमित्रा ने 10 किमी की दूरी मात्र 37 मिनट 55 सेकेंड में पूरी की।

वहीं पुरुष वर्ग में राजन कुमार को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। रांची जिले के एसएस मेमोरियल कॉलेज के इस छात्र ने 10 किमी की दूरी मात्र 33 मिनट दो सेकेंड में पूरी की। सभी विजेताओं को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत पी राणे एवं वरीय अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मौके पर झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक जयकिशोर प्रसाद एवं समिति के युवा प्रभारी सत्य प्रकाश प्रसाद भी उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *