• October 22, 2025

गिरफ्तार हुआ कुलतली का सद्दाम

 गिरफ्तार हुआ कुलतली का सद्दाम

दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली के धोखाधड़ी गिरोह आरोपित सद्दाम सरदार पुलिस ने बुधवार देर रात कुलतली के चुपड़ीझाड़ा इलाके में स्थित एक मछली भेड़ी के शेड से गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सद्दाम के अलावा स्थानीय माकपा नेता मन्नान खान को भी कुलतली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को कुलतली थाने की पुलिस ने सद्दाम को पकड़ने के लिए उसके पायतर हाट इलाके स्थित घर पर छापेमारी की थी। वह पकड़ा भी गया था। लेकिन अचानक पुलिस पर गोलियां चली और सद्दाम और भाग गया था।

पुलिस का दावा है कि उसके भाई सैरुल ने गोलियां चलाई थीं। इसके बाद से कुलतली थाने की पुलिस ने सद्दाम और उसके साथियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

इसके बाद सद्दाम जो नकली सोना धोखाधड़ी गिरोह के सरगनाओं में से एक है, एक मछली के भेड़ी के शेड में छिपा हुआ था। बुधवार रात पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। सद्दाम के शरणदाता मन्नान खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये मन्नान स्थानीय सीपीआईएम नेता हैं। लेकिन सद्दाम का भाई सैरुल सरदार अभी भी फरार है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *