• February 12, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में मोहम्मद सद्दाम गिरफ्तार, चार दिनों की ईडी रिमांड पर

 पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में मोहम्मद सद्दाम गिरफ्तार, चार दिनों की ईडी रिमांड पर

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने गिरफ्तार किया है। हालांकि जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में ईडी ने सद्दाम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ईडी कोर्ट के आदेश पर फिर से ईडी मंगलवार को सद्दाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

पेशी के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट से आग्रह किया कि आरोपित से सात दिनों तक पूछताछ की रिमांड की अनुमति दी जाये। इसका आरोपित की अधिवक्ता स्नेह सिंह ने विरोध किया।

इसके बाद अदालत ने चार दिनों की रिमांड की मंजूरी दी है। मंगलवार से 12 अप्रैल तक ईडी मोहम्मद सद्दाम से पूछताछ करेगी। ईडी ने मोहम्मद सद्दाम के ठिकाने पर पिछले वर्ष छापेमारी की थी, उस दौरान ईडी ने लगभग 36 जमीन के डीड बरामद किए थे। यह सभी डीड रांची के अलग-अलग इलाकों में स्थित जमीन के थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *