October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोनीपत में हल्ला बोल ग्रामीण सफाई कर्मी तीन दिन सफाई नहीं करेंगे

सोनीपत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल किया है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि सरकार से कई दौर की बातचीत हुई है। सरकार अब अपने ही वादे से मुकर रही है। ऐलान है कि तीन दिन तक ग्रामीण स्तर पर किसी भी प्रकार की कोई सफाई नहीं होगी और ना ही कूड़े का उठान होगा।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल के अंतर्गत सोनीपत के पंचायत भवन में एकत्रित हुए सफाई कर्मचारियों ने एकत्रित होकरकहा कि लघु सचिवालय के सामने धरना देंगे। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी सोनीपत में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पंचायत की बजाय सरकार के पैरोल पर रखा जाए। वेतन की मांग 26 हजार की है, वेतन में वार्षिक बढ़ोतरी और महंगाई भत्ता दिया जाए। एक्स ग्रेशिया नीति लागू करके परिवार के सदस्यों को नौकरी दी जाए। पीएफ और ईएसआई कार्ड जारी किया जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आरोप, सरकार वादा खिलाफी कर रही है। प्रदेश कमेटी के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी हल्ला बोल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.