• March 1, 2026

अमेरिका के एरिजोना में सड़क हादसा, भारत के दो छात्रों की मौत

 अमेरिका के एरिजोना में सड़क हादसा, भारत के दो छात्रों की मौत

संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना में लेक प्लेजेंट के पास दो कारों की सीधी टक्कर में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस के अनुसार मृतकों में भारतीय मूल के निवासी निवेश मुक्का (19) और गौतम पारसी (19) अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के तौर पर पंजीकृत थे। यह हादसा स्टेट रूट- 74 के उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर 20 अप्रैल को शाम करीब छह बजकर 18 मिनट पर हुआ। यह पता लगाया जा रहा है कि कारों में टक्कर कैसे हुई। पुलिस का कहना है कि हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *