रविवार की रात को फिरोजगांधी कालोनी में धार्मिक स्थल पर आगजनी

शहर की फिरोजगांधी कालोनी में रविवार को रात को शरारती तत्वों ने एक धार्मिक स्थल को निशाना बनाते हुए वहां पर आगजनी की। वहां की देखरेख कर रहे व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

रविवार की आधी रात के बाद शरारती तत्व फिरोजगांधी कालोनी के धार्मिक स्थल में पहुंचे। उन्होंने वहां पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया। वहां की देखरेख करने वाले घसीटे राम ने पुलिस को जानकारी दी कि वह धार्मिक स्थल से अपने घर रात को साढ़े 8 बजे चला गया था। रात डेढ़ बजे उसके पास किसी ने फोन करके जानकारी दी कि धार्मिक स्थल पर किसी ने आग लगा दी है। लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचा। जब वह पहुंचा तब अंदर रखा सामान जल चुका था। पता चला है कि रात को करीब आधा दर्जन युवक वहां पर आए थे। उन्होंने इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घसीटे राम के मुताबिक करीब 10 साल पहले इस धार्मिक स्थल का निर्माण किया गया था। वह पिछले साल से इसकी देखरेख कर रहा है। उनसे कहा कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। धार्मिक भावनाएं भडक़ाने का यह प्रयास है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *