ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सप्ताहांत तक बंगाल में बारिश के आसार नहीं, गर्मी बरकरार

महानगर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में इस सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में इस बारे में स्थिति स्पष्ट की गई है।

बताया गया है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन रविवार रात तक बारिश नहीं होगी। पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से राज्य में इसी तरह के हालात हैं जिसकी वजह उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को हो रहा है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। यह सामान्य से अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में इसी तरह के हालात हैं। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी फिलहाल बारिश नहीं हो रही है जिसकी वजह से मौसम सामान्य बना हुआ है। बहरहाल अगले हफ्ते सोमवार के बाद एक बार फिर राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है जिसके बाद ठंड दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *