• February 11, 2026

लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा हमला: मार्शल आर्ट की ‘ग्रिप’ से राजनीति पर कसा तंज, AI युग और अस्थिरता पर चिंता जताई

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का आज 11वां दिन है, जहां लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा जारी है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन में अपना भाषण दिया, जिसकी शुरुआत उन्होंने मार्शल आर्ट में ग्रिप (पकड़) के महत्व से की। उनके भाषण के दौरान लोकसभा स्पीकर के आसन पर जगदंबिका पाल मौजूद थे।राहुल गांधी ने ग्रिप और चोक (गला घोंटने वाली तकनीक) का जिक्र करते हुए कहा, “राजनीति में भी ग्रिप होती है, लेकिन दिखती नहीं है।” उन्होंने मार्शल आर्ट की इस तकनीक को राजनीतिक रणनीति से जोड़ते हुए तंज कसा कि राजनीति में पकड़ मजबूत लेकिन अदृश्य होती है।
राहुल गांधी ने क्या-क्या प्रमुख बातें कहीं?

  • दुनिया AI के युग में प्रवेश कर चुकी है, जहां पुराने सिस्टम को लगातार चैलेंज किया जा रहा है।
  • दुनिया तेजी से बदल रही है और अस्थिरता के दौर में जा रही है।
  • “अगर आपके पास डेटा नहीं है तो कुछ नहीं है।” उन्होंने डेटा की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।
  • “मुझे क्रिएटिव फ्रीडम मिलनी चाहिए।” राहुल ने कहा कि उन्हें सदन में अपनी बात रखने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। यह बयान विपक्षी सदस्यों के कई दिनों के विरोध के बाद आया, जब उन्हें पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड यादों (अप्रकाशित संस्मरण) को कोट करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

राहुल के भाषण के दौरान सदन में हंगामा होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि बजट सत्र शुरू से ही हंगामे की भेंट चढ़ा हुआ है। 2 फरवरी से शुरू हुआ हंगामा 10 फरवरी दोपहर 2 बजे तक जारी रहा, जब बजट चर्चा शुरू हो सकी। आज भी संसद के बाहर विपक्षी सांसद पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।किरेन रिजिजू का कांग्रेस पर गंभीर आरोपइस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सीनियर लीडर अपने सांसदों को उकसा रहे हैं और बदसलूकी के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।रिजिजू ने दावा किया, “स्पीकर के चेंबर में जब 20 से 25 कांग्रेस सांसद घुसे, तो मैं भी वहां गया। वहां स्पीकर के साथ जो गाली-गलौज हुई, उसे मैं बता भी नहीं सकता। स्पीकर बहुत नरम आदमी हैं, नहीं तो और कठोर कदम उठा सकते थे।” उन्होंने आगे कहा कि उस समय केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस के सीनियर लीडर भी मौजूद थे, जो उन्हें बढ़ावा दे रहे थे। इससे स्पीकर बहुत आहत हैं।

बजट सत्र में जारी इस तनाव के बीच राहुल गांधी का भाषण और विपक्ष का विरोध सत्र की राजनीतिक गर्मी को और बढ़ा रहा है।
Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *