October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

12 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से भेजी गई 12 किलो हेरोइन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की टीम ने दो भारतीय तस्करों को पकड़ा है। सरहद पार से आयी हेरोइन की खेप को ये तस्कर सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे।

डीजीपी के मुताबिक खुफिया जानकारी के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था। सीआईए फिरोजपुर को गुप्ता सूचना मिली थी कि सरहद पार से आयी हेरोइन की खेप को दो तस्कर ला रहे हैं। सीआईए फिरोजपुर ने प्लानिंग कर जाल बिछाया। रात में हेरोइन की खेप को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे दोनों तस्करों को पुलिस ने पकड़ लिया।

खेप को भारतीय तस्करों को आगे डिलीवर करना था और यह पंजाब के अलावा आसपास के राज्यों तक पहुंचनी थी। यादव ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से यह पूछताछ की जा रही है कि यह खेप किस पाकिस्तानी तस्कर से मिली और आगे किन-किन भारतीय तस्करों तक पहुंचनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.