मणिपुर में प्रीपाक (प्रो) के 3 कैडर गिरफ्तार

मणिपुर, 31 जुलाई । मणिपुर पुलिस ने तीन कुख्यात प्रीपाक (प्रो) कैडरों को गिरफ्तार किया है। वे जबरन वसूली में शामिल थे।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के चिंगमेइरोंग मानिंग लेईकाई नेपाली बस्ती से प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) के तीन सदस्यों को गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया।
इनकी पहचान वांगखेम रोहित सिंह (25), येनसेम्बम नेपालियन सिंह (27) और सूरज अयम (20) के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी के दौरान कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने संदिग्धों से तीन मोबाइल फोन, एक दोपहिया वाहन और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किये। ये जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे।
