• October 20, 2025

स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम लगवाने का झांसा दे दस लाख ठगे

 स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम लगवाने का झांसा दे दस लाख ठगे

जुलाना थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हडपने पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव मोहम्मदखेड़ा निवासी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी पूजा ने जीएनएम की पढ़ाई की हुई है। उसने जीएनएम पोस्ट के लिए आवेदन किया हुआ था। जिसका पेपर 25 जुलाई 2021 को अंबाला में हो चुका था। उसी दौरान उसकी मुलाकात जुलाना निवासी आशीष से हुई। 25 अगस्त 2021 को आशीष ने उसके पास व्हट्सअप कॉल की और कहा कि वह उसकी पत्नी को जीएनएम पोस्ट पर लगवा देगा। जिसके लिए उसने 20 लाख रुपए मांगे।

आशीष के बुलावे पर वह जुलाना पहुंच गया। आरोपित उसे आयुष मेडिकल स्टोर के अंदर ले गया। जहां पर मेडिकल स्टोर मालिक राजेश, उसका लड़का आयुष तथा राजेश की पत्नी मौजूद थी। उसने उसकी पत्नी के सभी दस्तावेज आयुष को दे दिए। आयुष एमबीबीएस चतुर्थ वर्ष का छात्र है। राजेश ने कहा कि आज उसकी पत्नी का झज्जर में पेपर हो जाएगा। जिसके लिए पांच लाख देने होंगे। केंद्र पर मौजूद लड़के उसका पेपर करवा देंगे।

आरोपितों ने उसकी पत्नी का पेपर भी करवा दिया। इसके बाद आरोपितों ने उससे पांच लाख की नगदी तथा दो ब्लैंक चेक ले लिए। 15 नवंबर 2021 को बकाया राशि पांच लाख रुपये और राजेश को उसके घर जाकर दे दिए गए। उसे दौरान राजेश ने कहा था कि अगर उसकी पत्नी नौकरी लग गई तो उसे 20 लाख रुपये और देने होंगे। अगर नौकरी नहीं लगी तो 10 लाख वापस कर दिए जाएंगे। 26 अक्टूबर 2021 को पोस्ट की पहली लिस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया। जिसमें उसकी पत्नी का नाम था।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी करवा ली गई। फाइनल रिजल्ट अप्रैल 2022 में आया लेकिन उसकी पत्नी का नाम लिस्ट में नहीं था। जब उसने राशि मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शमशेर की शिकायत पर राजेश तथा उसकी पत्नी, आशीष तथा आयुष के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *