ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

CBI के डायमंड जुबली में बोले PM मोदी, कहा- न्याय के रास्ते में रोड़ा होता है भ्रष्टाचार

नई दिल्ली: दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हीरक जयंती (Diamond Jubilee) समारोह का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया | इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि न्याय के ब्रान्ड रूप में सीबीआई लोगों की जुबान पर है | पीएम मोदी ने कहा कि ‘सीबीआई के हीरक जयंती दिवस पर आप सबको बधाई | पीएम मोदी ने कहा कि सीबीआई का सफर अब तक बहुत ही उपलब्धि से भरा है | CBI ने अपने काम और कौशल से सामान्य जन को विश्वास दिया है | कुछ भी होता है तो केस सीबीआई को दिया जाए, ये मांग होती है और आंदोलन तक होते हैं |’ मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार से भाई- भतीजावाद और परिवारवाद पनपता है |

PM मोदी ने कहा कि आज भी जिन मामलों पर एक्शन हो रहे हैं, वो कई साल पुराने हैं | इसके कारण भी नुकसान होता है | भ्रष्टाचारी को सजा देर से मिलती है और निर्दोष परेशान होते रहते हैं | देश में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं है |

सीएम योगी ने किया एक तीर से कई निशाने, विधान परिषद के लिए मुस्लिम नेताओं का नाम आगे

इस कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति पुलिस पदक’ (President’s Police Medal) पाने वालों और ‘सीबीआई के सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी का स्वर्ण पदक’ (Gold Medal for Best Investigating Officers) पाने वालों को पदक दिया गया | प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को पदक दिया. पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शिलांग, पुणे और नागपुर में सीबीआई (Central Bureau of Investigation- CBI) के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी उद्घाटन किया | पीएम मोदी सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह वर्ष के मौके एक विशेष डाक टिकट और एक स्मृति सिक्का भी जारी किया |

यूपी: अयोध्या के ऋषि सिंह बने ‘Indian Idol-13’ के विजेता, सीएम योगी ने दी बधाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *