• January 20, 2026

मोरक्को में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

 मोरक्को में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

PM Narendra Modi ने मोरक्को में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर दुख प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि भारत इस दुख की घड़ी में मोरक्को के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह उन लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है। वह घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप में 296 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं। यहां भूकंप से अनेक मकान ढह गए हैं। मोरक्को में भूकंप की तीव्रता 6.8 से अधिक मापी गई।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *