ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने पर उरई में निकाली गई पदयात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस जनों ने यात्रा निकाली। डाॅ. रेहान सिद्दीकी और दीपांशु समाधिया के नेतृत्व में यह यात्रा माहिल तालाब स्थित गांधी प्रतिमा से प्रारंभ हुई। घंटाघर होते हुए भगत सिंह चौराहा, दाल गुंजन चौराहा, अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुई। इस यात्रा का उद्देश्य देश भर के लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति एकजुट करने की अटूट भावना से मंत्र मुग्ध थे।

यह भारत जोड़ो यात्रा देश में इतिहास के रूप में दर्ज की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सोनकर, शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष शकुंतला, सरितानंद, राघवेंद्र तिवारी, अयूब अंसारी, कमल लोहे, अशरफ जावेद, जितेंद्र मिश्रा, अमित पांडे, राजेश, शिवाकांत, ख्वाजा बॉक्स, ओमप्रकाश, राघवेंद्र, हेमंत रिछारिया, गणेश दत्त, अब्दुल कादिर, माता प्रसाद, जमुनादास, संतोष ठाकुर, मनमोहन, भुवन, यजवेंद्र, फेजान उल आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *