• March 7, 2026

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

 सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

जिले के काकोपथार में आज हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ध्रुवज्योति डेका के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि चालक का बाइक पर से नियंत्रण खो जाने के कारण यह दुर्घटना घटित हुई। बाइक सवार ने सामने से आ रही एक ट्रैक्टर में जोरदार ठोकर मार दिया। दोनों सवार सड़क किनारे गिर गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य किशोर घायल हो गया।

यह हादसा सोमवार की सुबह हुआ। आसपास के लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के चालक तथा उसके एक अन्य सवार को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, ध्रुबज्योति डेका ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि, एक अन्य किशोर अस्पताल में चिकित्साधीन है।

पुलिस ने मृतक के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *