• December 31, 2025

घाटी में रात के तापमान में हुआ सुधार

 घाटी में रात के तापमान में हुआ सुधार

जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। पूरी घाटी में रात के तापमान में सुधार हुआ है लेकिन कश्मीर के सभी स्टेशनों पर रात का तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। काजीगुंड में पारा शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में पारा शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *