ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को अपनाया गया, प्रधानमंत्री ने की घोषणा

PM Narendra Modi की अध्यक्षता में शनिवार को जी20 बैठक में नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को अपनाया गया।

जी20 शिखर वार्ता के एक परिवार विषय के दूसरे सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम की कड़ी मेहनत के कारण नई दिल्ली जी20 लीडर्स समिट घोषणा पर आम सहमति बन पाई है। मेरा प्रस्ताव इस नेतृत्व घोषणा को अपनाने का है। मैं इसे अपनाने की घोषणा करता हूं।

उल्लेखनीय है कि कल जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने इसकी आशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि जी20 लीडर्स घोषणापत्र वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *