• March 6, 2026

UP में सीएम योगी के नए एलान, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उठाएंगे ये कदम

लखनऊ / 21 अगस्त 2025 : उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की रीढ़ को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐसा दमदार कदम उठाया है, जिससे अपराधियों की कमर टूटने वाली है! तैयार हो जाइए, क्योंकि यूपी अब अपराध के खिलाफ हाई-टेक जंग का नया रणक्षेत्र बनने जा रहा है!

सीएम योगी के एलान

लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य फॉरेंसिक विज्ञान संस्थान के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित एक भव्य अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में सीएम योगी ने ऐलान किया कि प्रदेश में जल्द ही छह नई अत्याधुनिक फॉरेंसिक लैब स्थापित की जाएंगी। ये लैब अयोध्या, बस्ती, बांदा, आजमगढ़, मिर्जापुर और सहारनपुर में बनकर तैयार होंगी। जी हाँ, 2017 से पहले जहाँ पूरे यूपी में सिर्फ चार फॉरेंसिक लैब थीं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 12 हो चुकी है, और छह और लैब की नींव पड़ रही है।

ख़बरों के अनुसार सीएम योगी ने बताया कि अपराध पर लगाम कसने के लिए यूपी पुलिस अब मॉडर्न टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही है। जुलाई 2024 से सात साल से अधिक सजा वाले अपराधों में फॉरेंसिक सबूत को अनिवार्य कर दिया गया है।

एलान के नतीजे

अपराधी अब 24 से 48 घंटों में पुलिस की गिरफ्त में हैं! नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) के तहत यूपी पुलिस ने 44,473 अपराधियों के फिंगरप्रिंट्स को डिजिटाइज़ किया है। यह डेटा STF, ATS और GRP के साथ साझा किया गया है, जिससे अपराधियों की पहचान, उनके पुराने रिकॉर्ड्स और अज्ञात शवों की शिनाख्त में क्रांतिकारी मदद मिल रही है।और तो और, यूपी के 75 जिलों में अब मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स, हर जिले में साइबर पुलिस स्टेशन, और 1,578 थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू की गई हैं।

लागु होने वाले नए कानून

नए कानून—BNS, BNSS और BSA 2023—को लागू करने के लिए फॉरेंसिक लैब में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की भर्ती पर भी जोर दिया जा रहा है।इस मौके पर सीएम योगी ने पद्मश्री डॉ. लालजीत सिंह एडवांस्ड डीएनए डायग्नोस्टिक सेंटर, एआई ड्रोन और रोबोटिक्स लैब, और अटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। साथ ही, छात्र-छात्राओं को स्मार्ट टैबलेट बांटे और 75 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएम योगी ने एक बार फिर दोहराया कि देश के सबसे बड़े पुलिस बल को आधुनिक बनाना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और कहा कि यह मिशन रुकने वाला नहीं है . यूपी अब अपराध के खिलाफ तकनीक और रणनीति का एक नया युग शुरू कर रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *