ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियों ने सड़क निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग का लगाया आरोप

नक्सलियों के पश्चिम डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने सोमवार शाम को हुए मुडवेंदी मुठभेड़ को लेकर प्रेस वक्तव्य जारी किया है। जारी प्रेस वक्तव्य में कहा गया है कि सड़क निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप जवानों पर लगाया है। फायरिंग में मासूम बच्ची सोढ़ी बामन की मौत हो गई है, जिसमें उसकी मां सोढ़ी मासे के घायल होने की घटना की न्यायिक जांच एवं उसमें शामिल जवानों को सजा देने की मांग की है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया था कि, मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों के क्रॉस फायरिंग में मुडवेंदी गांव के एक छ: माह की नाबालिग बच्ची की मृत्यु होने एवं उनकी मां के हाथ में गोली लगने तथा दो जवानों के घायल होने की सूचना दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *