• December 28, 2025

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की सौजन्य भेंट

 उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की सौजन्य भेंट

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनका अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से मध्यप्रदेश में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

दरअसल, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मंगलवार देर शाम दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। उप मुख्यमंत्री शुक्ल अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी के निवास पहुंचे और उनसे सौजन्य भेंट की।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *