• February 13, 2026

जगदगुरू रामभद्राचार्य ने किया मिशन चंद्रयान-3 की के सफलता का दावा

 जगदगुरू रामभद्राचार्य ने किया मिशन चंद्रयान-3 की के सफलता का दावा

पद्म विभूषण से सम्मानित श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने मिशन चंद्रयान-3 की सफलला की भविष्यवाणी की है। जगदगुरू ने कहा कि चंद्रयान की ऐतिहासिक सफलता से पूरी दुनिया में हिन्दुस्थान का मान और सम्मान बढ़ेगा। भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा।

भारत के चंद्रयान-3 को लेकर जहां पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। वहीं भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में मिशन की सफलता में लिए हवन और पूजन का दौर मठ मंदिरों में शुरू हो गया है।

अपने अद्भुत ज्ञान के दम पर चित्रकूट का धर्म ध्वज पूरी दुनिया में फहराने वाले जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने मिशन चंद्रयान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा है कि मिशन चंद्रयान विज्ञान और आध्यात्म का अनोखा संगम है। मिशन चंद्रयान-3 हर हाल में सफल होगा।

उल्लेखनीय है कि जगतगुरु रामभद्राचार्य बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गुरु हैं। उन्होंने चित्रकूट में जन कल्याण ने लिए चित्रकूट में तुलसी पीठ की स्थापना की थी। उम्र से ही दृष्टि खोने के बाद भी जगदगुरू ने बालकाल से ही 22 भाषाओं के ज्ञानी हैं। इतना ही नहीं अभी तक वे 80 ग्रंथों की रचना भी कर चुके हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *