ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में कारों पर झंडा लगा सकेंगे वरिष्ठ पदाधिकारी

मणिपुर सरकार ने राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपनी कारों पर झंडे लगाने की अनुमति दी है। राज्यपाल अनुसुइया उइके के आदेश पर गृह विभाग द्वारा जारी एक आदेश के जरिए इसे आज से लागू किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि मणिपुर में केंद्रीय बलों की तैनाती की वजह से सरकारी कामकाज के लिए निकलने वाले पदाधिकारियों को हो रही कठिनाइयों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि पहले 26 जून को भी मणिपुर सरकार द्वारा इस प्रकार के आदेश जारी किए गए थे लेकिन उपद्रवी तत्वों द्वारा इसके संभावित दुरुपयोग के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। इस बार झंडे के दुरुपयोग को रोकने की व्यवस्था की गई है।

फ्लैग लगाने की अनुमति फील्ड में काम करने वाले सभी विभागों के प्रमुख, राज्य के प्रोटोकॉल अधिकारी, डिप्टी प्रोटोकॉल अधिकारी, प्रोटोकॉल ड्यूटी पर तैनात अधिकारी, उप सचिव और उससे ऊपर के रैंक के आईएएस और मणिपुर सिविल सेवा (एमसीएस) अधिकारी, एसपी/सीओ और उससे ऊपर के रैंक के पुलिस अधिकारी और एसडीओ और उससे ऊपर के रैंक के ऐसे आईएएस और एमसीएस अधिकारी, फील्ड में काम करने वाले अधिकारी आदि को दी गई है। इससे सरकारी कामकाज को निपटाने में निश्चित ही सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *