• February 20, 2026

बार की छत से मैनेजर गिरा

 बार की छत से मैनेजर गिरा

कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर-वरूणापुल मार्ग पर स्थित एक बार की छत से गिरकर मैनेजर की मौत हो गई। मंगलवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

सिंघई राजातालाब निवासी सुनील कुमार सिंह निवासी 28 वर्ष वरूणापुल के समीप स्थित ट्रीट बार एंड रेस्टोरेंट में बार काउंटर मैनेजर पद पर काम करता था। सोमवार की देर रात तक बार में काम करने के बाद सुनील बार की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर सुनील छत से नीचे गिर पड़ा। आवाज सुन कर बार के कर्मचारी सड़क पर आए तो सुनील को जमीन पर खून से लथपथ देखा। साथी कर्मियों ने उसे नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर कैण्ट दुर्गेश कुमार मिश्रा, नदेसर चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र, क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक गौरव सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने बार के अंदर से लेकर छत तक छानबीन और पूछताछ की। पुलिस टीम ने बार के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *