ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाठी से पीट-पीटकर व्यक्ति की नृशंस हत्या

कामरूप जिले के बाईहाटा चरियाली थाना अंतर्गत अल्ता गांव में दिल दहला देने वाली घटना में नयन डेका नामक एक व्यक्ति ने गांव के ही बिनय राजबंशी (38) नामक एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आज बताया कि सिर पर मारे जाने से बेहोश हुए व्यक्ति को जीएनआरसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपों के अनुसार आरोपित नयन डेका लंबे समय से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त है। हालांकि, बाईहाटा चरियाली थाना पुलिस ने नयन के भाई हरदत्त डेका को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *