• September 8, 2024

Mahashivaratri Special : इस महाशिवरात्रि शिव भक्तों पर बरसेंगी डबल कृपा, बन रहा है ये अद्भुत संयोग

इस साल महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के भक्तों पर उनकी डबल कृपा बरसने जा रही है. दरअसल इस महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष का संयोग भी बन रहा है. ऐसे में शिव के भक्तों को महाशिवरात्रि व्रत के साथ ही शनि प्रदोष का भी लाभ मिलेगा। महाशिवरात्रि के साथ शनि प्रदोष का होना धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ योग माना जाता है। मनकामेश्वर मंदिर के महंत देव्या गिरी के अनुसार शनि प्रदोष व्रत पुत्र प्राप्ति की कामना के साथ रखा जाता है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष होने से भगवान शिव जल्‍द ही आपकी मनोकामना पूर्ण करेंगे। इसके साथ यह व्रत शनि दोष दूर करने में बहुत ही उत्‍तम माना गया है।

इस संयोग पर जानिए कैसे करें शिव का जलाभिषेक

महंत देव्या गिरी के अनुसार महाशिवरात्रि पर जल में काले तिल डालकर शिवजी का जलाभिषेक करने से आपको शनि की महादशा से राहत मिलेगी। महाशिवरात्रि अबकी बार 18 फरवरी को शनिवार के दिन मनायी जाएगी। इस बार महारशिवरात्रि का शनिवार के दिन होना बहुत ही शुभ फलदायी माना जा रहा है जो शनि दोष से भी मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। क्योंकि महाशिवरात्रि पर अबकी बार बड़ा शुभ और उत्तम शनि दोष नाशक योग बना है। महाशिवरात्रि के साथ शनि प्रदोष का होना धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ योग माना जाता है।

ये भी पढ़े :- Mahashivaratri Special : महाशिवरात्रि पर आप भी रख रहे है व्रत तो जरूर करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा फल

सर्वार्थ सिद्धि योग बनने का भी है योग

महंत देव्या गिरी के अनुसार महाशिवरात्रि पर शाम 5 बजकर 42 मिनट से 19 फरवरी सूर्योदय तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में शिवजी की पूजा करने और व्रत रखने से साधकों को परमसिद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग धन लाभ और कार्य सिद्धि के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इस शुभ योग में कोई भी नया कार्य, बिजनेस या फिर नौकरी में नई शुरुआत करना अच्छा परिणाम देने वाला माना जाता है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *