• October 16, 2025

भाषाविद् डाॅ. गोविन्द झा के निधन से साहित्य जगत मर्माहत

 भाषाविद् डाॅ. गोविन्द झा के निधन से साहित्य जगत मर्माहत

जिला के पंडौल प्रखंड के इसहपुुर गांव निवासी भाषाविद् डाॅ. गोविन्द झा का निधन हो गया।स्थापित साहित्यकार डाॅ. गोविन्द झा (102) वर्ष के निधन से साहित्य जगत मर्माहत है।साहित्य अकादमी नई दिल्ली से ” सामाक पैती” पोथी पर पुरस्कृत डाॅ. गोविन्द झा का निधन बुधवार की देर रात पटना स्थित आवास पर हो गया।

इनके पुत्र डाॅ. अरविन्द अक्कू स्थापित नाट्यकार व पटना उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त पदाधिकारी हैं।भाषाविद् डाॅ. गोविन्द झा का शब्दकोश सहित विभिन्न विधाओं में सौ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं।डाॅ. झा के निधन पर शोक संवेदनाओं का तांता है।पिछले दस अक्टूबर को डा गोविन्द झा का 102 वां जन्म दिवस पर भव्य कार्यक्रम परिजन व साहित्यकारों ने धूमधाम से मनाया था।

डा गोविन्द झा के निधन पर डाॅ. भीमनाथ झा,डाॅ. रमण झा,लनामि विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष डाॅ.दमन कुमार झा,डाॅ. अजित मिश्र, ईशानाथ झा,डाॅ. अरविन्द सिंह झा,डा सुरेश पासवान, प्रो सोनी कुमारी ने शोक व्यक्त किया है। गांव घर की साहित्यक संस्था यदुनाथ सार्वजनिक पुस्तकालय व डाॅ. गंगानाथ वाचनालय सहित विभिन्न जगहों पर चहुंओर से डाॅ. झा के निधन पर शोक संवेदनात्मक संदेश भेजकर दुखद स्वर जारी बताया।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *