ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नेता गलतफहमी में न रहें, पार्टी की इच्छा से ही मिलेगा टिकट: प्रदेश प्रभारी रंधावा

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया। रंधावा ने साफ कर दिया है कि टिकट किसी नेता की इच्छा के आधार पर नहीं तय होंगे, बल्कि पार्टी खुद यह देखेगी कि उस नेता को चुनाव लड़ाया जाना चाहिए या फिर किसी नए चेहरे को मौका दिया जाना चाहिए।

रंधावा ने साफ लहजे में कहा कि यह किसी नेता का अधिकार नहीं है कि वह तय करे कि टिकट उसे मिले या उसके परिजन को, यह अधिकार केवल पार्टी ने अपने पास रखा है कि वह अपनी सोच के अनुसार चुनाव में टिकट दे। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के लिए टिकट चयन से लेकर चुनावी रणनीति तैयार करने तक हर काम में तेजी शुरू कर दी है। कोर कमेटी में सुखजिंदर सिंह रंधावा कन्वीनर हैं तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भंवर जितेंद्र, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्रजीत मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष गोविंद मेघवाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *