ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कमरे में मिला महिला का शव, पुलिस ने हत्या का दर्ज किया केस

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक महिला का शव उसके ही घर में बिस्तर से नीचे पड़ा हुआ मिला। पुलिस को शक है कि महिला के दूसरे पति ने ही उसकी हत्या की है। महिला की हत्या रविवार रात करीब 8 बजे के आस-पास की गई है। हत्या के इस मामले में महिला के अवैध संबंधों की बात भी सामने आ रही है, जिसकी वजह से उसके पति और महिला के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार शाम को सूचना मिली थी कि कि एच 201, गली नंबर 17 में एक महिला की हत्या हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि 35 साल की एक महिला का शव बिस्तर से नीचे पड़ा हुआ है। महिला की पहचान द्रौपदी के रूप में की गई है। पुलिस ने कमरे की जांच की तो कमरे में चारों ओर खून के धब्बे थे और महिला के गर्दन पर दुपट्टा लिपटा हुआ था। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उसका सौतेला पिता भी शुक्रवार से गायब है।

मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेले पिता सुनील और मां के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। सुनील को शक था कि द्रौपदी के किसी अन्य से अवैध संबंध हैं। बेटी ने यह भी बताया कि सुनील ही कमरे का दरवाजा बंद करके शुक्रवार को गायब हो गया था। तभी से दरवाजा बंद है। जब मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो महिला का शव निकला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। पहली शादी से महिला को 4 बच्चे हुए थे। तीन बच्चे पहले पति के पास हैं जबकि महिला ने एक बच्ची को अपने पास रखा था। दूसरी शादी उसकी सुनील से हुई थी। वह सुनील के साथ 7 साल से रह रही थी। सुनील और द्रौपदी के यहां कोई संतान नहीं हुई। कुछ दिन पहले ही सुनील को शक हुआ कि महिला के किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध हैं। इसी पर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *