ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

 रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चारों आरोपित नाबालिग हैं।

प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने दादी के साथ सुबह शौच के लिए गयी थी। इसी दौरान चार नाबालिग लड़के वहां पहुंचे और जबरन लड़की को कुछ दूर ले जाकर जान मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसी बीच किसी को आते देख आरोपित वहां से भाग गए।

ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने सोमवार को बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपित नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *