ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

काला जठेड़ी को दिल्ली कोर्ट से मिली कस्टडी पैरोल

गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को शादी करने के लिए दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने कस्टडी पैरोल दी है। जठेड़ी 12 मार्च को जेल से बाहर आकर दिल्ली में अपनी शादी करेगा। इसके साथ 13 मार्च को सोनीपत में गृह प्रवेश के लिए उसे 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी गई है। काला जठेड़ी हाल में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंदी है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में इस पर 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

संदीप पर हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे मामलों में नामजद है। इसको पुलिस ने 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाया है। उसके साथ राजस्थान की लेडी डॉन कही जाने वाली अनुराधा चौधरी भी गिरफ्तार की गई थी। काला जठेड़ी को स्पेशल सेल ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। काला जठेड़ी को लॉरेंस बिश्नोई का खास माना जाता है। वह हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी का रहने वाला है। लंबे समय से अपराध जगत से जुड़े संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले 7 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अलावा कई राज्यों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी।

फरारी के दौरान उसने ही लॉरेंस गैंग को संभाला हुआ था। दिल्ली समेत 4 राज्यों में इस गैंग का दबदबा है। लॉरेंस बिश्नोई तब सुर्खियों में आया था, जब 2018 में उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। फरीदाबाद पुलिस ने लॉरेंस गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया था, जो मुंबई में सलमान के घर की रेकी करके आए थे।

काला जठेड़ी गैंग हरियाणा में सोनीपत, झज्जर, रोहतक और दिल्ली में सबसे ज्यादा सक्रिय है। लॉरेंस और काला जठेड़ी की मुलाकात जेल में ही हुई थी। लॉरेंस गैंग पर ही पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला, राजस्थान में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राजू ठेहट की हत्या का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *