• March 11, 2026

अभद्रता करने वाला दारोगा लाइन हाजिर

 अभद्रता करने वाला दारोगा लाइन हाजिर

रावण दहन के समय कवरेज के लिए गये पत्रकार के साथ अभद्रता करने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से एसओजी में तैनात दारोगा हर्ष अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया।

विजयदशमी के दिन परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी के तत्वावधान में रावण का पुतला दहन कार्यक्रम था। इसका कवरेज करने के लिए विभिन्न समाचार पत्रों से पत्रकार वहां पर मौजूद थे। इसी दौरान एसओजी में तैनात हर्ष अरोड़ा ने एक पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए उसके साथ धक्का मुक्की की। डालनवाला कोतवाल राजेश शाह ने मौके पर पहुंच हर्ष अरोड़ा को समझाया। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने पर एसएसपी अजय सिंह ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए दारोगा हर्ष अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर मामले की जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी। इस मामले में पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मण्डल पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिला और पूरे प्रकरण की जानकारी दी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *