• February 27, 2026

IND VS AUS का T20 मैच, स्टेडियम की बिजली गुल; बिल नहीं भरने पर काटा कनेक्शन

आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शाम 7 बजे से T-20 मैच खेला जाएगा। रायपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखने के लिए उत्साहित लोग दूर-दूर से पहुंचे हुए हैं। लेकिन इस बीच हैरत करने वाली बात यह है कि जिस मैदान में यह क्रिकेट मैच खेला जाएगा वहां की बत्ती अब तक गुल है। क्योंकि छत्तीसगढ़ बिजली विभाग ने रायपुर क्रिकेट स्टेडियम के बिजली कनेक्शन को काट दिया है। वजह यह है कि स्टेडियम का बकाया 3 करोड़ 25 लाख रुपए का बिजली बिल जमा नहीं कराया गया है। आज शाम 7 बजे से नाइट T-20 मैच खेला जाना है तो ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर रात में होने वाले इस मैच में बिजली कहां से आएगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *