• February 16, 2026

धनबाद में होटल और कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

 धनबाद में होटल और कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

आयकर विभाग की टीम बुधवार को धनबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई कोयला और होटल के कारोबार से जुड़े लोगों के यहां हो रही है।आयकर विभाग की 20 सदस्यीय टीम 10 अलग-अलग गाड़ियों में सवार सुबह छह बजे यहां पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि इस टीम में झारखंड के अलावा बिहार के आयकर विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। टीम कोयला कारोबार से जुड़े अनिल गोयल, सुरेश चौधरी, मन्नू सिंह और दीपक पोद्दार के आवास, ऑफिस, होटल और भट्टों पर छापेमारी कर रही है। दीपक पोद्दार के जोड़ाफाटक स्थित आवास व कार्यालय, बरवाअड्डा स्थित वेडलॉक होटल एंड रिसोर्ट में आईटी की जांच जारी है।

दीपक पोद्दार के अलावा कोयला कारोबारी अनिल गोयल के तोपचांची और निरसा के हार्ड कोक भट्ठा पर भी छापेमारी चल रही है। इसमें निरसा तेतुलिया कोक प्लांट, गोविंदपुर के जेयालगोड़ा पंचायत में जय मां कल्याणी उद्योग लिमिटेड आदि का नाम सामने आया है। अनिल गोयल के टिकियापाड़ा आवास को भी आयकर की टीम खंगाल रही है। मौके पर बड़ी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल के जवान तैनात हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *