मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने किया मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान यहां कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे, निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल और मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नीतेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू, उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू, महानिदेशक डॉ. नीता वर्मा और निदेशक स्वीप संतोष अजमेरा मौजूद रहे।

मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी में वर्ष 1951 से लेकर वर्तमान तक के निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तियों और घटनाओं के चित्रों को दर्शाया गया है। मतदाताओं को जागरूक करने के रचनात्मक प्रयास जैसे शुभंकर, प्रेस कव्हरेज आदि को भी प्रदर्शित किया गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *