ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सौ महिलाओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर रविवार को शहर के विवेकनगर वार्ड दो में आयोजित कार्यक्रम में सौ से अधिक महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी और जिला अध्यक्ष विमला मुंडेला ने भाजपा का पटका पहनाकर महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विमला मुंडेला ने पार्टी में शामिल महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान व सम्मान की रक्षा सही मायने में भाजपा कर रही है। तीन तलाक पर कानून बनाने से लेकर महिलाओं के अधिकार का हर तरीके से संरक्षण किया जा रहा है।

महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रस्तोगी ने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए आगे रहती है और महिलाओं के हित में निर्णय लिए हैं। उन्होंने महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार की चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याण की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति को अग्रणी भूमिका निभानी है।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकला राय,दया डसीला, कविता श्रीवास्तव, मीना शर्मा, मधु सेठी,शकुंतला दिवाकर, दीपिका रस्तोगी, ममता श्रीवास्तव ,चंचल, चांदनी सहित करीब 100 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *