• March 6, 2026

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

 मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल, 20 जुलाई । मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया। इस दौरान 13 लॉन्ग रेंज मोर्टार/रेल गन, चार बर्मी आयरन रॉड आईईडी, 24 जीवित बर्मी आईईडी, एक संशोधित लेथोड ग्रेनेड लांचर/गन, एक एचके जी3 राइफल एक मैगजीन के साथ, एक जापानी .303 राइफल, एक .303 राइफल एक मैगजीन के साथ, चार इम्प्रोवाइज्ड .303 राइफल, एक .22 पिस्तौल एक मैगजीन के साथ, एक एचई-36 ग्रेनेड, एक स्थानीय आईईडी, 115 जीवित गोलियां, दो चीनी रेडियो सेट, पांच लेथोड ग्रेनेड खाली केस, चार पोम्पी बम के खाली खोल इंफाल पूर्वी जिले के थामनापोकपी उयोक चिंग की पहाड़ी श्रृंखलाओं से बरामद किए गए।

सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *